Skip to main content

ऐसे करें LPG सिलेंडरों में एक्सपायरी डेट की पहचान | How we identify Expiry date in LPG Cylinders

रसोई गैस (LPG) के लिए उपयोग से होने वाले सिलेंडर में 1 लाभ की बात भी होती है. लेकिन, ये फायदे की बात डिस्ट्रीब्यूटर कंज्यूमर्स को नहीं बताते. दरअसल, सिलेंडर खरीदते वक्त ही उसका बीमा यानी इंश्योरेंस हो जाता है. 50 लाख रुपए तक होने वाले इस इंश्योरेंस की जानकारी लोगों को नहीं होती. सिलेंडर का इंश्योरेंस इसकी एक्सपायरी से जुड़ा होता है. अक्सर लोग सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की जांच किए बिना ही इसे खरीद लेते हैं. लेकिन सिलेंडर की एक्सपायरी भी होती है, इस बात जानकारी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं देते. दिलचस्प है कि लगभग 5 %सिलेंडर ख़राब (Expired) होने की दिनाँक के समीप होते हैं. कई बार इनकी सिलेंडर की एक्सपायरी से छेड़छाड़ भी की जाती है. टेक्निकल जानकारी कम होने से ये रोटेट होते हैं. एक्सपायरी डेट औसतन छह से आठ महीने एडवांस रखी जाती है.

सिलेंडर पर भी बदल जाती है एक्सपायरी

एक्सपायरी डेट पेंट द्वारा प्रिंट की जाती है, इसलिए इसमें हेर-फेर संभव है, क्योंकि कई बार जर्जर हालत में जंग लगे सिलेंडर पर भी एक्सपायरी डेट डेढ़-दो साल आगे की होती है. एजेंसी वाले तर्क देते हैं कि यहां से वहां लाते ले जाते वक्त उठा-पटक से कुछ सिलेंडर पुराने दिखते हैं.

source

ऐसे करें एक्सपायरी डेट की पहचान

- सिलेंडर की पट्टी पर ए, बी, सी, डी में से एक लेटर के साथ नंबर होते हैं.
- गैस कंपनियां 12 माह को 4 भागो में विभक्त कर सिलेंडर्स का ग्रुप बनाती हैं.
- 'A' ग्रुप में जनवरी, फरवरी, मार्च और 'B' ग्रुप में अप्रैल मई जून होते हैं. ऐसे ही 'C' ग्रुप में जुलाई, अगस्त, सितंबर और 'D' ग्रुप में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर होते हैं |
- सिलेंडर्स पर इन ग्रुप लेटर के साथ लिखे नंबर एक्सपायरी या टेस्टिंग ईयर दर्शाते हैं. जैसे- 'बी-12' का मतलब सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जून, 2012 है. ऐसे ही, 'सी-12' का मतलब सितंबर, 2012 के बाद सिलेंडर का इस्तेमाल खतरनाक है.
हो सकता है बड़ा हादसा


- एक्सपायर्ड या टेस्टिंग ड्यू डेट क्रॉस कर चुके सिलेंडरों के वॉल्व से लीकेज का खतरा ज्यादा होता है, जो विस्फोट का कारण बन सकता है.
- सिलेंडर डिलिवरी व्हीकल्स पर भी ऐसे सिलेंडरों से हादसे की आशंका रहती है और गोदाम में ये ब्लास्ट करें, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है. 

ले सकते हैं ऐक्शन

- एक्सपायर्ड सिलेंडर मिलने पर उपभोक्ता एजेंसी को सूचना देकर सिलेंडर रिप्लेस करा सकते हैं.
- इसे सेवा में कमी मानते हुए उपभोक्ता फोरम में मामला दायर कर सकते हैं. 

गैस कनेक्शन के साथ लाखों का बीमा

आरटीआई से खुलासा हुआ था कि गैस कनेक्शन लेते ही उपभोक्ता का 10 से 25 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा हो जाता है. इसके तहत गैस सिलेंडर से हादसा होने पर पीड़ित बीमे का क्लेम कर सकता है. साथ ही, सामूहिक दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए तक देने का प्रावधान है.

गैस कनेक्शन वैध होना चाहिए. 

-  एजेंसी से मिली पाइप-रेग्युलेटर ही इस्तेमाल हो.
- आईएसआई मार्का गैस चूल्हे का उपयोग हो.
-  लापरवाही से गैस के इस्तेमाल पर क्षतिपूर्ति नहीं.
- गैस इस्तेमाल की जगह पर बिजली का खुला तार न हो.
- चूल्हे का स्थान, सिलेंडर रखने के स्थान से ऊंचा हो.

Read More about Viral Entairnment News Updates 

Comments

Popular posts from this blog

Tiger Zinda Hai Box Office Collection | सलमान-कैटरीना की फिल्म की अब तक की टोटल कमाई

Tiger Zinda Hai Box Office Collection : सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सलमान की ये फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़ने में सफलता हासिल कर रही है। इसी बात से समझा जा सकता है कि ‘टाइगर जिंदा है’ देखने के लिए लोग कितने एक्साइटेड थे।  source टाइगर जिंदा है के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श लिखते हैं, ‘टाइगर जिंदा है मजबूती के साथ खड़ी है।’ अपने दूसरे हफ्ते में सलमान की फिल्म ने शुक्रवार को 11.56 करोड़ रुपए कमाए। शनिवार को फिल्म ने 14.92 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा 22.23 करोड़ का रहा। सोमवार को फिल्म ने 18.04 करोड़ रुपए कमाए। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 7.83 करोड़ रुपए। बुधवार को फिल्म ने कमाए 5.84 करोड़, गुरुवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा रहा 5.09 करोड़ रुपए। शुक्रवार को फिल्म ने 3.72 करोड़ रुपय की कमाई की। इसी के साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 295.27 करोड़ रुपए रहा। शनिवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा कितना रहा यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। सलमान ...

आप भी जान सकते है| हिना खान की खूबसूरती और फिटनेस का सीक्रेट | Why Controversy Queen Hina Khan Looks Alluring All The Time

Why Controversy Queen Hina Khan Looks Alluring All The Time  जब से हिना खान बिग बॉस के घर में आई हैं, अपने स्‍टाइल और ड्रेसिंग सेंस से वो घर के बार खूब सुर्खियों में छाई रहती है। वैसे मानना पड़ेगा टीवी की अक्षरा बहू रिय‍ालिटी शो में हिना खान अपने हुस्‍न और फिटनेस की वजह से भी लोगों की चहेती बनती गई है| वह बेहद फिट और खूबसूरत हैं| आखिर वह अपनी इस खूबसूरती को मेंटेन करने के लिये क्‍या करती हैं। आइये जानते हैं आखिर हिना खान किस तरह से खूबसूरती और फिटनेस का सीक्रेट। via एक्‍सरसाइज | Exercise  हिना खान अपनी फिगर को स्लिम और आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। जिन्हें उनके द्वारा शेयर की गई पिक्चर में देखा जा सकता है| वह अक्सर शो के बीच में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ जाती हैं| इसके अलावा एक कटोरी दही जरूर खाती है। 12 गिलास पानी पीती हैं हिना | Drinks Water  उनका पेट साफ रहता है और स्‍किन पर नेचुरल ग्‍लो आता है। इसके साथ ही वह एक कटोरी दही भी खाती हैं। अमला जरुर खाती हैं हिना दिन में एक आमला जरुर खाती हैं। इससे उनकी...

ये है किंगफिशर कैलेंडर 2018 की तस्वीरें जिसमें मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा | Kingfisher Calendar 2018 Sexiest Photoshoot

किंगफिशर कैलेंडर जिसमें एक से बढ़कर एक हसीन मॉडल का फोटोशूट किया जाता है। 2003 से हर साल एक नया कैलेंडर लॉन्‍च होता है जिसमें दुनिया भर से चुनी गई टॉप मॉडल्‍स का सेक्‍सी फोटोशूट होता है। इस बार 2018 का किंगफिशर कैलेंडर शूट का सिजलिंग फोटोशूट मशहूर फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने किया है।  प्रियंका मूडले | Priyanka Moodley  atulkasbekar The clouds in  @priyanka_moodley_  ‘s hot  @rayban shades are for real. No photoshop, scouts honour! Photographed by @atulkasbekar atulkasbekar Our Bronze Goddess  @priyanka_moodley_  photographed on the island of  #Brijuni  for the 2018 edition of the  #KingfisherCalendar  in  #Istria  North West  #Croatia  . Africa के केपटाउन की मूलत रहने वाली प्रियंका मूडले को इस कैलेंडर में जनवरी के लिए फीचर किया गया है। इशिका शर्मा |  Ishika Sharma The lovely  @ishikasharma  photographed in  #Rovinj   #istria  in north west  #Croati...