एम टीवी विनर प्रिंस नरूला ने कर ली गुपचुप में इस पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ सगाई | Popular MTV Winner Got Engaged
दरअसल प्रिंस @ और युविका @yuvikachaudhary अपने अफेयर को लेकर काफी समय से चर्चा में रहे हैं. लेकिन यह पहली बार है जब उनकी सगाई को लेकर खबरें उड़ी हो. पहले तो ये दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर बहुत आनाकानी करते रहे, लेकिन आखिरकार इन दोनों ने अपने अफेयर को बीते साल दिसंबर में ऑफिशियल कर दिया. वैसे ऐसा कम ही हुआ है कि किसी रियलिटी शो पर प्यार में पड़े दो लोगों का रिश्ता इस मुकाम तक पहुंच पाया हो. BIG BOSS में मिले प्रिंस और युविका चौधरी का संगम एक मिसाल कहा जा सकता है.
2018 में करेंगे विवाह
अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक फैनपेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में प्रिंस की दोस्त और बिग बॉस की एक्स प्रतिभागी किश्वर मर्चेंट युविका और प्रिंस को छेड़ती हुई नजर आ रही हैं. यह वीडियो कुछ पुराना है और कब है यह कह पाना मुश्किल है. लेकिन किश्वर युविका से अंगूठी देखने के लिए हाथ दिखाने को कह रही हैं. वहीं वो प्रिंस से पूछ रही हैं कि बीते वैलेंटाइन्स डे पर क्या हुआ था.
किश्वर की बातें सुनकर युविका और प्रिंस बहुत शरमा रहे हैं. इन बातों से यह तो साफ ही है कि इनकी सगाई की खबर पक्की है!
अब इस वीडियो के हिसाब से तो युविका और प्रिंस ने सगाई कर ली है. वैसे इस मामले में सबसे नई बात तो यह है कि प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम प्रिंस नरूला से बदलकर 'प्रिंस युविका नरूला' कर लिया है.
यानी खबर पक्की है. साल 2018 में एक और शादी की खबर फैन्स को सुनने को मिल सकती है. अगर इन दोनों के करियर की बात करें तो प्रिंस टीवी पर रियलिटी शोज के राजा बन चुके हैं. रोडीज, स्पिट्जविला और बिग बॉस सीजन 9 जीतने के बाद अब प्रिंस टीवी शोज में भी हाथ आजमा रहे हैं. साथ ही अब वो MTV रोडीज के एक जज भी बन गए हैं. वहीं युविका ने कई फिल्मों में काम किया जिनमें फराह खान की 'ओम शांति ओम' का एक छोटा सा रोल भी शामिल है|
Prince Narula and Yuvika Chaudhary Are Engaged? Kishwer Merchantt Rai Reveals the Truth




Comments
Post a Comment