'Ishqbaaaz' Actor Surbhi Chandna Aka Anika is dating 'Ishqbaaaz' Actor Kunal Jaisingh Aka Omkara
हाल ही में कुणाल ने एक शो के दौरान अपनी भाभी अनिका से शादी करने की इच्छा जताई है। उन्होंने ये बात सुरभि की मौजूदगी में ही कही। वहीं शो में सुरभि ने भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार कुणाल को देखा था तो वह उसपर फिदा हो गई थीं। शो में भले ही शिवाय अनिका का साथ ना दें परन्तु ओमकारा (कुणाल) अनिका (सुरभि) का साथ अवश्य देते हैं।उन्होंने बताया कि उसे देखते ही उन्हें लगा की वह काफी हॉट लगा था।स्टार प्लस के फेमस शो इश्कबाज में देवर व भाभी के किरदार में नजर आने वाले कुणाल जय सिंह व सुरभि चंदना को दर्शक काफी चाहते हैं।
दोनों टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी के टॉक शो पर पहुंचे थे यहां दोनों ने अपने-अपने बारे में काफी बातें बताई। शो में अनिका ने कुणाल से अपनी पहली मुलाकात का खुलासा करते हुए कहा कि दोनों पहली बार एक वर्कशॉप के दौरान मिले थे। सुरभि ने बताया कि कुणाल उन्हें काफी हॉट लगा था। उन्होंने बताया कि वह तब बडी प्रोजेक्ट नाम का शो कर चुके थे। इसलिए उन्हें पता था कि कुणाल काफी गुड लुकिंग हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्कशॉप में आता था और वहां से निकल लेता था। इसलिए कभी हमारा वहां पर इंट्रेक्शन नहीं हुआ।
जवाब देते हुए कुणाल डेट के लिए श्रेनू को चुनते हैं।वाहबिज शो में कुणाल से पूछती हैं कि अगर आपके पास तीन च्वाइस हो डेट, मैरी और किल के तो आप श्रेनू, सुरभि और मानषी में से किसको क्या चुनेंगे। ये सुनते ही पहले कुणाल हैरान हो जाते हैं इसके बाद सुरभि उन्हें कहती हैं कि ये एक कन्फेशन है।वह कहते हैं कि मैं मानषी को किल करूंगा और सुरभि से शादी करूंगा। सुरभि कहती हैं कि मैं साथ में हूं तभी कह रहे हो तुम। लेकिन कुणाल कहते हैं कि नहीं मैं ये मानता हूं कि अगर मैं तुमसे शादी करूंगा तो मेरी लाइफ काफी एंटरटेनिंग होगी। मैं हमेशा इसे ही देखता रहूंगा।
Read More IndianTv Celebs Hot gossip news in Hindi

Comments
Post a Comment